.
.
.
.
.
.
.
.
.
First Day of New Entrants of Nursery at INNOKIDS, Innocent Hearts School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स (ग्रीन मॉडल टाऊन तथा लोहारां ब्रांच) में वर्ष 2019-20 में दाखिला पाने वाले नर्सरी के बच्चों का इनोकिड्स की अध्यापिकाओं ने भरपूर स्वागत किया / नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हंसते-मुस्कुराते शिक्षा की सीढ़ी पर पहला कदम रखा /
वर्ष 2018-19 के नर्सरी के बच्चों ने नए बच्चों को ‘वैलकम’ कहा / थोड़ी ही देर में बच्चे स्कूल के माहौल में घुल-मिल गए / बच्चों को टॉफियां बांटी गई तथा स्माइली भी बांटी गई जिस पर अध्यापिकाओं ने स्वयं उनके लिए कोट्स लिखीं / ‘वैलकम-टू-इनोकिड्स’, ‘से चीज़, ‘गैट रैडी फॉर कलरफुल ईयर’ आदि लिखी हुई स्माईली जब बच्चों को दी गई तो उनकी मुस्कुराहट दोगुनी हो गई /

इनोकिड्स प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.) अलका अरोड़ा (लोहारां) ने बताया कि बच्चे कुछ ही दिनों में खुद को स्कूल के माहौल के मुताबिक ढाल लेते हैं, क्योंकि अध्यापिकाएं उन्हें बहुत प्यार देती हैं / इनोकिड्स में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ बहुत सी गतिविधियां करवाई जाती हैं /
उन्हें पौष्टिक खाने के फायदे बताए जाते हैं ताकि वे बचपन से ही हरी सब्जियां खानी सीख जाएं / उन्हें टेबल मैनर्स भी सिखाए जाते हैं / विद्यालय में प्रत्येक त्यौहार मनाया जाता है ताकि बच्चों को अपनी सभ्यता व संस्कृति की भी पूरी जानकारी हो / बच्चों के मनोविज्ञान को समझने के लिए अभिभावकों के लिए भी समय-समय पर सैमीनार करवाए जाते हैं / बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
First Day of New Entrants of Nursery at INNOKIDS, Innocent Hearts School































