.
First Youth Festival of St। Soldier Group of Institutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : युवा प्रतिभाओं को संवारने के उद्देश्य से जालंधर के प्रमुख शैक्षिक समूह सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीटूशनज की ओर से आज आर.ई.सी. कैंपस में अपना पहला दो दिवसीय ‘सेंट सोल्जर यूथ फेस्टिवल-2020 आयोजित किया गया /
..
इस यूथ फेस्टिवल के पहले दिन का उद्घाटन मुख्य मेहमान ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने किया / इस अवसर ग्रुप के एमडी मनहर अरोड़ा, डॉ, सुभाष शर्मा, प्रो. वीना दादा और डॉ. अलका गुप्ता भी उपस्थित थे / इस कार्यक्रम के सेंट सोल्जर ग्रुप 14 कॉलेजों के 200 से अधिक छात्र विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं /
.एमडी अरोड़ा ने बताया कि इस युवा उत्सव को चार समूहों में विभाजित किया गया है / पहला समूह संगीतमय है जिसका नाम ‘सुर-ताल’ है / इसमें संगीत से संबंधित जैसे समूह गान, समूह भजन, लोक-गीत, सुफी गीत तथा वार इत्यादि को शामिल किया गया / दूसरा समूह ‘वाणी से’ नाम का साहित्यिक समूह है / इसमें संगोष्ठी, घोषणा और वाद-विवाद को शामिल किया गया है /

तीसरा समूह ‘रंगमंच’ नामक नाट्य वस्तुओं का है, जिसमें माइम, कोरियोग्राफी, गिद्दा और भांगड़ा जैसे आइटम शामिल हैं / इसके इलावा चौथे तथा अंतिम समूह का नाम ‘सतरंग’ है, जिसमें रंगोली, स्केचिंग और कोलाज मेकिंग जैसी आइटम शामिल हैं / कार्यक्रम के आज पहले दिन तीन समूहों सुर ताल, वाणी से और सतरंग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं / इस प्रतियोगितायों की जजमेंट के लिए अन्य कॉलेजों के जजों को आमंत्रित किया गया था जो इन क्षेत्रों के विशेषज्ञ थे /
.इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में कहा कि इस यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को बाहर निकालना तथा नए तथा उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करना है / उन्होंने कहा कि कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास तथा उनमें छिप्पी कला में सुधार करने में करते है / इस अवसर पर डॉ. गुरप्रीत सिंह, प्रो. संदीप लोहानी, प्रो. रणबीर सिंह, डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. मंजीत सिंह धल्ल, डॉ. रोहन कुमार के इलावा ओर भी ग्रुप के सदस्य मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
First Youth Festival of St। Soldier Group of Institutions

































