.
Five pilots of Air India were found Coronavirus positive carrying cargo aircraft to China
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है / अब एयर इंडिया के सात कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं / इनमें पांच पायलट, एक इंजीनियर एक टेक्नीशिनय शामिल है / हाल ही में ये सभी कार्गो विमान लेकर चीन गए थे और दुनिया के अलग-अलग देशों में मदद पहुचाने में लगे थे /
..
भारत सरकार द्वारा चिकित्सा आपूर्ति के लिए चीन भेजे गए एयर इंडिया विमान के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं / विमान उड़ने से 72 घंटे पहले किए जाने वाले टेस्ट में इसका खुलासा हुआ / इन सभी में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था / अभी फिलहाल सभी मुंबई में हैं /
.एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा कि एअर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं / इन पायलटों का एक के बाद एक परीक्षण किया गया था / हमें संदेह है कि यह खराब जांच किट का भी मामला हो सकता है / एक अन्य सूत्र ने बताया कि ये पांच पायलट बोइंग 787 विमानों का संचालन करते हैं /
.हालांकि एअर इंडिया के प्रवक्ता ने अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है / एयर लाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन पांचों पायलट ने पिछले तीन सप्ताह में किसी भी उड़ान का संचालन नहीं किया था / अधिकारी ने कहा कि ये पायलट 20 अप्रैल से पहले कार्गो विमानों को लेकर चीन गये थे /
.आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है / देश में पिछले 24 घंटों में 127 लोगों की मौत हो चुकी है / वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं / इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है और 2109 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Five pilots of Air India were found Coronavirus positive carrying cargo aircraft to China

































