PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

प्रकाश सिंह बादल को लेकर आई बड़ी खबर, पंजाब के पांच बार रह चुके हैं CM

five time punjab cm parkash singh badal health deteriorated admitted pgi chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश के वयोवृद्ध नेताओं में शामिल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल की तबीयत सोमवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें PGI चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। बादल को सोमवार देर रात करीब 10 बजे PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर में एडमिट किया गया।

PGI के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर यशपाल शर्मा के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम प्रकाश सिंह बादल का इलाज कर रही है। डाक्टरों के अनुसार देर शाम उनके सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें चेकअप के लिए पीजीआइ के एडवांस कार्डियक सेंटर लाया गया।

इस दौरान डाक्टरों ने उनके हार्ट की ECG कर एडमिट कर लिया। वह 94 साल के हैं। प्रकाश सिंह बादल को पीजीआइ के एडवांस कार्डियक सेंटर के तीसरे तल पर 17 नंबर प्राइवेट वार्ड में एडमिट किया गया है। इस दौरान उनके साथ सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

आपको यह भी बता दें, प्रकाश सिंह बादल को हृदय संबंधित पहले भी कई बार दिक्कतें हो चुकी हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से भी वह जूझ रहे हैं इसको लेकर कई बार वह पीजीआइ में पहले भी एडमिट किए जा चुके हैं। उनका पीजीआइ चंडीगढ़ से रूटीन में इलाज चल रहा है।

Latest News