PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पंजाब के पूर्व DGP रहे इस IPS अधिकारी को बीजेपी दे सकती है ​​​​​​होशियारपुर से टिकट, पिता भी लड़ चुके हैं चुनाव,

former-punjab-dgp-iqbal-preet-singh-sahota-political-career-join-bjp-hoshiapur-bjp-candidate

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पूर्व IAS अधिकारी परमपाल कौर के बाद अब राज्य के पूर्व डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता भी राजनीति में आने की तैयारी में है। उनके बीजेपी में शामिल होने और होशियारपुर (रिजर्व) सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। हालांकि पार्टी के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब में कई नामी लोग पार्टी ज्वॉइन करेंगे।

.

.

सहोता 1988 बैच के IPS अधिकारी है। सितंबर 2022 में उनकी रिटायरमेंट हुई थी। वह होशियारपुर जिले के दसूहा के पास एक गांव के रहने वाले हैं। वह मजहबी सिख वाल्मीकि समुदाय से हैं। जिसकी दोआबा में अच्छी खासी उपस्थिति है। 2022 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को तीन महीने के लिए CM बनाया था। उस समय सहोता को कार्यवाहक DGP का प्रभार दिया गया था।

.

former-punjab-dgp-iqbal-preet-singh-sahota-political-career-join-bjp-hoshiapur-bjp-candidate

.

होशियारपुर लोकसभा सीट से मौजूदा समय केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश सांसद हैं। भाजपा हाईकमान की तरफ से घोषित पहली सूची में होशियापुर के उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं किया गया है। इस बात से साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी इस सीट पर अभी उम्मीदवार के नामों पर मंथन में जुटी हुई है। इस सीट के लिए सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश के नाम पर विचार किया जा रहा है। पंजाब भाजपा का एक बड़ा वर्ग उनके पीछे अपना समर्थन दे रहा है।

.

.

जहां तक सहोता के परिवार का संबंध है तो करीब दो दशक पहले दसूहा से BSP की टिकट पर उनके पिता लोकसभा चुनाव लड़े थे। मीडिया से बातचीत में सहोता ने कहा कि उन्हें अभी तक भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने राजनीति में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा मैं अपने मूल स्थान पर हमेशा सक्रिय रहा हूं क्योंकि मेरा परिवार अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

.

.

.

Latest News