.
.
.
Four Schools of Innocent Hearts School honored Students who scored more than 90 percent in Academics
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड एवं रॉयल वर्ल्ड स्कूल मेंं सत्र 2018-19 के दौरान सभी विषयों में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 2575 विद्यार्थियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया /
.
.
इसके अतिरिक्त सातवीं कक्षा से दसवीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने साईंस व मैथ में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं / पुरस्कार वितरण समारोह में जी.एम.टी. ब्रांच में प्रिंसीपल राजीव पालीवाल, वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा,

परीक्षा प्रभारी गुरविंदर कौर, प्राइमरी विंग प्रभारी हरलीन गुलरिया, लोहारां ब्रांच में प्रभारी शालू सहगल, अलका अरोड़ा, नवीन धवन ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ट्राफी प्रदान की /
.
.
कैन्ट-जंडियाला रोड में प्रभारी सोनाली मनोचा तथा रॉयल वर्ल्ड स्कूल में मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए / इस अवसर पर बच्चों को बधाई देकर उनकी प्रशंसा की गई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं / उन बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया जो गत वर्ष स्टूडैंट कौंसिल के सदस्य थे /
| इनोसैंट हार्ट्स के सचिव डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इसी प्रकार मेहनत करने के लिए किया प्रोत्साहित |
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Four Schools of Innocent Hearts School honored Students who scored more than 90 percent in Academics

































