.
gangster badge arrested with foreign weapons Punjab kapurthala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला पुलिस के साथ मोहाली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा एक संयुक्त अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राम कमालपुर मोथावाला में गुप्त सुचना मिलने पर छापेमारी में छह लोगों को लूट की योजना बनाते वक़्त पड़ा गया है / उनके पास से विदेशी हथियारों के साथ तीन महंगी कारें भी बरामद हुईं /
..
पकड़े गए आरोपियों में खतरनाक गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र निरंजन सिंह निवासी मंडियाला गुरदासपुर जिला, गैंगस्टर लवप्रीत सिंह उर्फ लव उर्फ ढिल्लों पुत्र गुरनाम सिंह निवासी कमलपुर सुल्तानपुर लोधी, गैंगस्टर सुखजिंदर सिंह उर्फ बिटजीत पुत्र सुरजीत सिंह, गैंगस्टर मोहित शर्मा उर्फ लाची पुत्र रविंद्र कुमार निवासी कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी सरगना मंगल सिंह उर्फ मंगा पुत्र शिवदेव सिंह कपूरथलाऔर गैंगस्टर मनजिंद्र सिंह कपूरथला शामिल है /
.इस संबंध में जानकारी देते हुए, उप पुलिस कप्तान पुलिस ऑपरेशन संगठित अपराध नियंत्रण इकाई पंजाब एसएएस नगर बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि वह पुलिस पार्टी के साथ सुल्तानपुर लोधी के दंडविंडी के पास मौजूद थे / उन्हें सुचना मिली कि गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपना गिरोह चला रहा है जिसके पास भारी संख्या में हथियार है, जिसका उपयोग राष्ट्रिय विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है /
.उन्होंने कहा कि आरोपी अपने गिरोह के साथ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देकर पंजाब और देश में माहौल खराब करना चाहते थे / कपूरथला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मोहाली की एक विशेष पुलिस टीम ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन के तहत गांव कमालपुर मोथावाला में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार किया / पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर ले रही है / पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
gangster badge arrested with foreign weapons Punjab kapurthala

































