.
.
Geetanjali of Innocent Hearts bagged prizes in International Level Dance Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : इनोसैंट हार्ट की सुपर स्टार सांतवी कक्षा में पढऩे वाली गीतांजलि ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न कैटेगरी में न केवल स्थान हासिल किया बल्कि 20,000/- का नकद इनाम भी जीता /
.
.
यह प्रतियोगिता पिछले दिनों बैंगलोर में आई.आई.डी.सी. (इंडिया इंटरनैशनल डांस कांग्रेस) द्वारा आयोजित की गई जहां विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया / अंडर-14कैटेगरी में प्रथम स्थान, अंडर-14 कैटेगरी से ऊपर सोलो में भी प्रथम स्थान तथा कपल डांस में सैकंड रनरअप पोजीशन रही / यह पुरस्कार इंटरनैशनल चैम्पियन विल्मर तथा मारिया द्वारा दिए गए /
.
.
इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेन्स लुइस भी मंच पर उपस्थित थे / इनोसैंट हाट्र्स की पांचवी कक्षा की छात्रा कैरबी ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अंडर-14 में तीसरा स्थान प्राप्त किया / गीताजंलि ने पिछले दिनों लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता पंजाब डासिंग सुपरस्टार में भी प्रथम पुरस्कार जीत कर आई है /
.
.
दोनों बच्चों की इस शानदार सफलता पर प्रिंसीपल राजीव पालीवाल वाईस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने उन्हें बधाई देकर उनकी प्रशंसा की तथा समूह स्टाफ सदस्यों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी / गीतांजलि विद्यालय में एक मेधावी छात्रा है / सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे अंक प्राप्त करती है / इसका श्रेय उनकी अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों को जाता है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Geetanjali of Innocent Hearts bagged prizes in International Level Dance Competition

































