.
general yes bank says customers can pay credit card loan payments from other accounts
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : Yes Bank के कस्टमर्स इन दिनों बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं / बैंक के कर्ताधर्ताओं द्वारा किए गए गड़बड़झाले का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है / बैंक खाताधारक अपना ही पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं /
.इस बीच Yes Bank की ओर से कस्टमर्स को कहा गया है कि वे अपने Credit Card और लोन का पेमेंट किसी भी दूसरे बैंक खाते से IMPS या NEFT के जरिये कर सकते हैं / इस संबंध में Yes Bank के ऑफिशियल हैंडल से एक ट्वीट भी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि ‘बैंक की IMPS/NEFT सेवाएं बहाल हो गईं हैं / आप Yes Bank Credit Card और लोन से जुड़े पेमेंट्स अन्य बैंक खातों के जरिये कर सकते हैं /
..
पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Yes Bank से 50 हजार से ज्यादा निकासी पर रोक लगा दी थी / इसके बाद ही बैंक में सालों से चले आ रहे गड़बड़झाले का खुलासा हुआ था / इस मामले में बैंक संस्थापक राणा कपूर को भी हिरासत में लिया जा चुका है / इस बीच RBI कह चुका है कि बैंक के रिवाइवल प्लान पर RBI काम कर रहा है /
.देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीयकृत बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि वह शुरुआती चरण में Yes Bank के 49 फीसदी शेयर्स को खरीदेगी / आपको बता दें कि Yes Bank ने सालाना रिपोर्ट में मार्च 2019 में AT1 में 8,800 करोड़ रुपए बताए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
general yes bank says customers can pay credit card loan payments from other accounts

































