PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

Canada जाने वालों के लिए खुशखबरी, इन सभी लोगों के लिए खुले जाने के दरवाजे,

good news for those going to canada doors open for fully vaccinated people

good news for those going to canada doors open for fully vaccinated people

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Good न्यूज़ कनाडा : कनाडा में पूरी तरह वैक्सीनेट लोगों को अब देश वापस लौटने पर 2 हफ्ते के अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड से छूट दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें कोविड नेगेटिव टेस्ट का सर्टिफिकेट दिखाना होगा / उच्च अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी / कनाडा लौटने वाले कनाडाई और स्थायी निवासियों को आगमन से 14 दिन या उससे अधिक समय पहले पूरी तरह से वैक्सीनेट होना होगा / सीमा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने का पहला चरण 5 जुलाई से शुरू होगा /

.

.

अधिकारियों ने कहा कि देश पहुंचने वाले यात्रियों के कनाडा द्वारा मंजूर की गई वैक्सीन की दो डोज लेना जरूरी है / आगमन से 72 घंटे पहले उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आया हो / आगमन पर दूसरा टेस्ट करवाने पर भी उसकी रिपोर्ट नेगेटिव हो और यदि वह पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनके साथ क्वारंटीन में रहने का प्लान होना चाहिए / सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कहा कि सीमा उपायों में ढील देने के पहले चरण में कनाडा में उन विदेशी नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहने वाला है, जो गैर-जरूरी कारणों से कनाडा की यात्रा करना चाहते हैं /

.

परिवहन मंत्री उमर अलघबरा ने यह भी कहा कि कनाडा और भारत के बीच फ्लाइट बैन 21 जुलाई तक रहेगा, लेकिन पाकिस्तान पर लगाए गए फ्लाइट बैन को हटा दिया जाएगा / कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के चलते कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखने को मिली, जिसके बाद फ्लाइट बैन लागू किया गया / सरकार ने कहा है कि पूरी तरह से वैक्सीनेट कनाडाई यात्री जो क्वारंटीन में छूट चाहते हैं / उन्हें अपने दस्तावेजों को सरकार की वेबसाइट या फिर ArriveCAN नामक ऐप पर इसे अपलोड करना होगा /

.

.

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी ट्वीट कर कहा कि अगर आप कनाडा में प्रवेश चाहते हैं और पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं / इसके अलावा, आप सभी जरूरी अनिवार्यताओं को पूरा करते हैं तो आपको पांच जुलाई से क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी / अधिकारियों का कहना है कि जब तक 75 फीसदी कनाडाई आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट नहीं हो जाती है, तब तक पर्यटकों और अन्य विदेशी यात्रियों के लिए सीमा प्रतिबंधों को नहीं हटाया जाएगा /

.

कनाडाई सरकार ने जुलाई के आखिर तक 80 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है / कनाडा और अमेरिका के बीच लगने वाली सीमा को गैरजरूरी यात्रा के लिए फिलहाल बंद करके रखा जाएगा / प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका के साथ गैर जरूरी यात्रा पर सीमा प्रतिबंध 21 जुलाई तक बढ़ा दिए गए हैं क्योंकि कनाडा पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों की संख्या को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

good news for those going to canada doors open for fully vaccinated people