.
.
haryana dancer sapna chaudhary congress joining bjp manoj tiwari meet breakfast BJP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big News “मनोरंजन” : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर पिछले कई दिनों से सियासी सरगर्मी थी, लेकिन रविवार को एक प्रेस वार्ता कर सपना चौधरी ने दो टूक कहा कि ना तो वह अभी कांग्रेस में शामिल हुईं हैं और ना ही आगे अभी किसी पार्टी में शामिल होने की उनकी कोई योजना है, हालांकि कांग्रेस ने उनके शामिल होने के सबूत भी पेश कर दिए तो सपना ने भी सोमवार को जवाब में बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ फोटो शेयर की /
.
.
सियासी गलियारों में ये अटकलें तेज थीं कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होंगी और मथुरा सीट से हेमामालिनी के खिलाफ उतरेंगी, लेकिन कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाकर इन अटकलों को खारिज कर दिया था / इसके बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस किसी और सीट से उन्हें मैदान में उतार सकती है / इस बीच प्रियंका गांधी के साथ सपना चौधरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगीं / लेकिन सपना चौधरी ने रविवार को अचानक बयान देकर सबको चौंका दिया कि वह ना तो अभी कांग्रेस में शामिल हुई हैं और ना ही आगे ऐसी कोई योजना है /
.
सोमवार को सपना चौधरी ने मनोज तिवारी के साथ नाश्ते की तस्वीेरें शेयर की, बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें रविवार को सपना चौधरी के उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले की हैं जिसमें उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया / अब अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल न होने की बयान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ बैठक के बाद दिया /
.
सपना चौधरी की ये तस्वीरें रविवार को उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले की है / रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए सपना चौधरी ने कहा था कि हां वे मनोज तिवारी से मिली हैं और वह बीजेपी के संपर्क में हैं / ऐसे में सूत्रों की माने तो मनोज तिवारी से मिलने की बाद सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया था, हालांकि कांग्रेस ने उनके शामिल होने के सबूत भी पेश किए थे /
.
सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने सपना चौधरी को अपने खेमे में मिलाने के लिए कई बड़े ऑफर दिए हैं / यही वजह है कि वो आखिरी समय में कांग्रेस ज्वाइन करने से पीछे हट गईं / माना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें हरियाणा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है / हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी को बीजेपी के नजदीक लाने में मनोज तिवारी की अहम भूमिका मानी जा रही है /
.
.
दरअसल डांसर सपना चौधरी की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है / इसी को कैश कराने के लिए राजनीतिक दल उन्हें अपने-अपने खेमे में मिलाने की कवायद कर रहे हैं / कांग्रेस में शामिल होने से पीछे कदम खींचने के बाद क्या सपना बीजेपी की नाव पर सवार होंगी, ये अहम सवाल है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
haryana dancer sapna chaudhary congress joining bjp manoj tiwari meet breakfast BJP

































