.
High speed bus of this Dips school Karol Bag of Jalandhar entered inside shop
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जालंधर के डिप्स स्कूल करोल बाग की बस बीते शनिवार को उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब बस चालक द्वारा बस की तेज रफ्तार पर अपना नियंत्रण नहीं कर पाया और मोड़ परस्थित एक दुकान के दरवाजे को तोड़ते हुए उसके अंदर जा घुसी /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को डिप्स स्कूल करोल बाग की बस का ड्राइवर और कंडक्टर जब बच्चों को घर छोड़कर बापिस आ रहे थे तो बस चालक, बस की तेज रफ़्तार पर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस ने जैसे ही तेजी से मोड़ काटा तो बस मोड़ पर ही स्थित एक दुकान जोकि एक प्रॉपर्टी डीलर की बताई जा रही है की दुकान के धड़े पर चढ़ गई और दुकान के शीशे वाले दरवाजे को तोड़ते हुए कुछ हद तक दुकान के अंदर जा घुसी /
.इस घटना की जैसे ही जोरदार आवाज आई, आसपास के लोग तुरंत इकट्ठे हो गए और ड्राइवर को बाहर निकाला, गनीमत यह रही की इस हादसे के दौरान कोई भी स्कूल का बच्चा बस में मौजूद नहीं था और सबसे बड़ी बात यह की इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी ड्राइवर और कंडक्टर बच गए /
..
इस घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की तेज रफ़्तार की वजह से यह हादसा हुआ है / उन्होंने कहा कि इस दुकान के पास अकसर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन आज बारिश की वजह से कोई इस दुकान के पास नहीं खड़ा था, अगर कोई मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था / फिलहाल ड्राइवर को आगे से इस तरह तेज रफ़्तार बस चलाने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
High speed bus of this Dips school Karol Bag of Jalandhar entered inside shop






































