PTB News

Latest news
डिप्टी कमिश्नर ने किया PAP चौंक का निरिक्षण, NHAI के अधिकारियों को दिए आदेश, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर में विश्व विरासत दिवस मनाया गया, इनोसेंट हार्ट्स में 'हेरीटेज क्लब' के विद्यार्थियों ने 'साडा गौरव - सांडा विरसा' थीम के तहत मनाया 'व... पंजाब में तीन साल की मासूम बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, के.एम.वी. में आई.पी.आर. तथा आई.पी. मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप्स विषय पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप आयोजित, एच.एम.वी. की यूबीए टीम ने आहार क्रांति : उत्तम आहार-उत्तम विचार वर्कशाप में लिया भाग, आईवी वर्ल्ड स्कूल में "ट्रैश टू ट्रेज़र" गतिविधि का आयोजन, जालंधर से बड़ी ख़बर, कार से बरामद हुआ 5 किलो सोना, यह प्रसिद्ध ज्वैलर नहीं दिखा पाया कोई बिल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, अदिति बनीं पंजाब की टॉपर बड़ी ख़बर, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, सोशल मिडिय...
Translate

इस दिन होगी शिमला में ‘पोल खोलो रैली, पंजाब के हज़ारों कर्मचारी करेंगे AAP के खिलाफ जमकर प्रदर्शन,

himachal shimla news pol kholo rally shimla on 29 october thousands punjab employees will protest against aap angry over not restoring ops

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों के साथ-साथ जनता भी एक्शन मोड़ में आ गई है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है। जिसका हिमाचल में स्वागत पोल खोल रैली के रूप में होगा। 29 अक्टूबर को पंजाब का कर्मचारी वर्ग केजरीवाल को OPS बहाली का वाद याद दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन करेगा।

पंजाब के कर्मचारियों का कहना है कि AAP ने पंजाब में चुनाव के दौरान यह वादा किया था की पार्टी के सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की करेगी। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। AAP ने पंजाब के कर्मचारी के साथ भद्दा मज़ाक किया है जिसका प्रयास अब हिमाचल प्रदेश में भी किया जा रहा है। पंजाब CPF कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान AAP पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि पंजाब में फरवरी महीने में चुनाव का ऐलान जब हुआ तो भगवत मान ने सत्ता में आने के OPS बहाल करने का वादा किया था, लेकिन अब इस पर कर्मचारियों से बात तक नहीं करते। अब यही वादा पार्टी हिमाचल में भी कर रही है। इसलिए पंजाब का कर्मचारी 29 अक्टूबर को शिमला में AAP के पार्टी ऑफिस का घेराव करेगा। इस रैली में हर डिपार्टमेंट में काम कर रहा कर्मचारी भाग लेगा और आम आदमी पार्टी के खोखले वादों की पोल खोलेगा।

Latest News

Latest News