PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

Himachali Kabaddi gold medalists at the 20th Asian Games to be awarded ₹1 crore each, Chief Minister

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा

PTB Political News हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेल में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषण की। विजेता खिलाड़ियों ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

.

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में सेवाएं देने की इच्छुक नहीं होंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी, ताकि वे राज्य में खेलों के प्रोत्साहन और विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने खेल करियर को भी जारी रख सकें। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी खेल नीति में संशोधन कर पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

.

.

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

.

.

.