PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

ओपन कॉलेज सर्वे रैंकिंग में एचएमवी ने पाई शीर्ष पोजीशन,

HMV achieves top positions in “Open College Survey Rankings”

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते हुए हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने नया इतिहास रचा है। नैक के तीसरे चरण में पूरे देश में से सर्वाधिक ग्रेड ए++प्राप्त करने के बाद कालेज एक्सीलेंस का समानार्थक बन चुका है। हंस राज महिला महाविद्यालय को प्रख्यात राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों, आउटलुक, इंडिया टुडे तथा द वीक द्वारा नंबर 1 संस्था के खिताब से नवाजा जा चुका है। ओपन कालेज सर्वे रैंकिंग में एचएमवी को पंजाब के सर्वश्रेष्ठ कालेज का दर्जा दिया गया है।

कालेज को साइंस में नंबर 1, आर्टस, मॉस कम्यूनिकेशन तथा फैशन डिजाइनिंग में नंबर 2 तथा कामर्स में नंबर 3 के खिताब से नवाजा गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि यह हमारे मेंटर डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के पदाधिकारियों तथा स्टाफ की मेहनत का नतीजा है कि एचएमवी इस बुलंदी तक पहुंच कर नया कीर्तिमान स्थापित कर पाया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, स्टाफ सदस्यों, छात्राओं व स्टेक होल्डर्स का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन श्री शिव रमन गौड़ तथा डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के उप प्रधान जस्टिस(रिटा.) श्री एन.के.सूद जी के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

Latest News