.
.
.
HMV College bagged first prize in Wizards’2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी अंग्रेजी विभाग की छात्राओं ने प्राचार्य प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के दिशा-निर्देश अनुसार जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा द्वारा आयोजित विजार्डस क्विज प्रतियोगिता 2019 में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया / इस इंटर स्टेट प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों से 28 टीमों ने भाग लिया /
.
.
एचएमवी की छात्राओं ने लिखित परीक्षा क्वालीफाई करते हुए फाइनल राउंड के लिए टॉप 5 टीमों में जगह बनाई / शिवानी, अर्शिया, मुस्कान विरदी, शालिनी, पल्लवी पाहवा व जसलीन ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया / इसके अतिरिक्त मुस्कान विरदी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार भी दिया गया /
.
.
इस ख़ुशी के अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष श्रीमती ममता व कॉलेज की क्विज इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी / छात्राओं के साथ अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफैसर मनीत बेदी भी गई थीं /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV College bagged first prize in Wizards’2019

































