.
.
.
.
.
.
.
.
.
HMV Collegiate School celebrated International Human Rights Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एचएमवी कॉलीजीएट सीनीयर सैेकेंडरी स्कूल के राजनीति शास्त्र विभाग के सौजन्य से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया / इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया /
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कु.एकता कपूर ने प्रथम एवं कु.करीना सरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया / बाल मजदूरी को रोकने पर बनाए पोस्टर में कु. कैमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया / स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कु. दिलप्रीत कौर ने प्रथम, कु. गीतांजली ने द्वितीय, कु. गुरलीन कौर ने तृतीय एवं कु. नवप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में छात्राओं के इस विलक्षण प्रयास की सराहना की एवं कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सुचेत होना अति आवश्यक है / जोकि आदर, सम्मान, समानता एवं स्वतंत्रता पर आधारित है / श्रीमती नीता मलिक विभागाध्यक्षा राजनीति शास्त्र ने भी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार वैकल्पित नही अपितु आवश्यक है /
इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुनीता धवन, श्रीमती अलका शर्मा एवं सुश्री कमलप्रीत कौर ने निभाई / प्राचार्या जी ने प्रतिभागियों एवं विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी / स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की / इस अवसर पर विभाग की सदस्या डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित रही /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV Collegiate School celebrated International Human Rights Day




































