.
.
HMV Collegiate Sr. Sec. School, Jalandhar Excel in SSC-I Exams
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्लस वन की छात्राओं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा / नॉन मेडिकल की छात्रा जसराज कौर ने 95.56% अंक लेकर प्रथम, स्मृति शर्मा ने 94% अंक लेकर मेडिकल में प्रथम, तरुनिका रामपाल ने 94% अंक लेकर आटर्स व हरवीन कौर ने 92% अंक लेकर कामर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया /
.
.
नॉन मेडिकल की दिव्या शर्मा व हिताक्षी, मेडिकल की वसुधा बलग्गन व नवजीत कौर, आर्टस की कीर्ति अग्रवाल व वैष्णवी व कामर्स की श्वेता व प्रिया ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया / इसके अतिरिक्त विभिन्न स्ट्रीम्स में15 छात्राओं ने 90 % या अधिक अंक प्राप्त किए /
.
.
प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन व कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल की अध्यक्षता में एचएमवी कॉलीजिएट स्कूल में छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास की ओर ध्यान दिया जाता है / प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया / प्राचार्य डॉ. सरीन ने कहा कि इस संस्थान में छात्राओं को केवल अकादमिक क्षेत्र में ही बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित नहीं किया जाता बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास पर भी जोर दिया जाता है /
.
.
छात्राओं में नैतिक मूल्यों पर जोर देने के लिए साप्ताहिक हवन यज्ञ भी करवाया जाता है / इसके अतिरिक्त नियमित पीटीएम भी आयोजित की जाती है / छात्राओं में विभिन्न कलाओं का विकास करने के लिए क्विज प्रतियोगिता, ग्रुप डिस्कशन, लेखन प्रतियोगिताएं, खेल प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाती हैं / स्कूल की छात्राएं कामर्स, साइंस, कंप्यूटर व इंग्लिश के ओलंपियाड में भी भाग लेती हैं / छात्राओं की विभिन्न उपलब्धियों के कारण यह संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV Collegiate Sr. Sec. School, Jalandhar Excel in SSC-I Exams

































