.
.
HMV organized National Seminar on Amrita Pritam Golden Memories
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग पंजाबी की ओर से अमृता प्रीतम: सुनहरी यादें विषय पर नैशनल सैमीनार का आयोजन प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन अधीन किया गया / इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पदमश्री सुरजीत पातर उपस्थित थे / सैमीनार का आरम्भ दीप प्रज्जवल व डीएवी गान से हुआ /
.
.
पंजाबी विभगाध्यक्षा श्रीमती नवरूप ने अतिथियों का स्वागत किया / सैमीनार की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने की / उन्होंने प्लाटर व फुलकारी भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया / उन्होंने कहा कि हमारे पंजाबी के अनमोल साहित्य का हिंदी व अंग्रेजी में अनुवाद होना चाहिए ताकि हमारा अमूल्य साहित्य सभी लोग पढ़ सकें / डीएवी मैनेजिंग कमेटी के सचिव श्री बी.के. मित्तल ने पंजाबी के प्रयास की सराहना की तथा कॉलेज प्रबंधन को बधाई दी /

मुख्यातिथि पदमश्री सुरजीत पातर ने कहा कि साहित्य की दुनिया में अमृता प्रीतम सबसे चमकदार नाम है / उन्होंने कहा कि पंजाबी अब पांच नदियों की नही बल्कि सात समुंदरों की भाषा है / हमें पंजाबी होने के नाते कलात्मक होना चाहिए व स्वयं को किसी से पीछे नहीं भागना चाहिए बल्कि अपना ब्रान्ड स्थापित करना चाहिए / उदघाटनी सत्र में डीएवी मैनेजिंग कमेटी के सचिव श्री अरविंद घई ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया /
.
.
प्रथम सत्र में कवयिश्री अमिया कुंवर, बीबा बलवंत व डॉ. रविंदर ने अपनी यादें सांझा की / इस सैशन की अध्यक्षता डॉ. लखविंदर जौहल ने की / छात्राओं ने अमृता प्रीतम की कविताओं का पाठ किया / संगीत विभाग की छात्राओं ने प्रद्यूमन जी के निर्देशन में अमृता प्रीतम का गीत प्रस्तुत किया / पंजाबी विभाग द्वारा एक पीपीटी प्रस्तुत की गई / मॉस कम्यूनीकेशन विभाग द्वारा बनाई गई एक प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई /

इसके अतिरिक्त डॉ. हरजीत सिंह द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंटरी भी प्रस्तुत की / तीसरे सैशन में कवि दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सुखविंदर अमृत, अनु बाला, भूपिंदर कौर प्रीत, सरबजीत कौर जस, श्रीमती नवरूप, श्रीमती कुलजीत कौर, श्रीमती वीना अरोड़ा, डॉ. (श्रीमती) निधि बल व डॉ. संदीप कौर ने अपनी कविताएं पढ़ी / छात्राओं ने अमृता प्रीत के पोस्टर बनाए व फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया /
.
.
इस अवसर पर डीएवी मैनेजिंग कमेटी के सचिव श्री बी.के. मित्तल, श्री अरविंद घई, पूर्व डायरैक्टर वल्र्ड पंजाबी सेंटर, पटियाला डॉ. दीपक मनमोहन व पंजाब कला परिषद् से डॉ. लखविंदर सिंह जौहल भी उपस्थित थे / मंच संचालन श्रीमती कुलजीत कौर ने किया / इस अवसर पर लोकल कमेटी के सदस्य डॉ. सुषमा चावला, पंजाबी विभाग से सतिंदर कौर, जसविंदर कौर, पूनम शर्मा, मनप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, डॉ. हरप्रीत कौर, श्रीमती रमा शर्मा, ज्योति सहगल, डॉ. (श्रीमती) निधि बल व डॉ. (श्रीमती) राखी मेहा भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV organized National Seminar on Amrita Pritam Golden Memories

































