.
.
Honored students with 100% attendance in four schools of Innocent Harts
पढ़े और देखें पीटीबी न्यूज़ पर
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड तथा रॉयल वल्र्ड स्कूल में सत्र 2019-20 के पहले दिन ‘वैलकम एसेम्बली के दौरान सत्र 2018-19 मेंं शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया / प्रत्येक विद्यालय में एसेम्बली के दौरान उनका स्वागत किया गया तथा भविष्य में कड़ी मेहनत, लगन, निष्ठा व ईमानदारी से आगे बढऩे का संदेश दिया /
.
.
ग्रीन माडल टाऊन ब्रांच में प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए बच्चोंं का स्वागत किया तथा उन्हें प्रेरित किया कि वे इसी तरह नियमित रूप से विद्यालय आएं एवं नियमों का पालन करते हुए अनुशासित रहें / बच्चोंं के सर्वांगीण विकास के लिए यह छोटी-छोटी बातेंं बहुत मायने रखती हैं तथा अनुशासन का स्थान सबसे पहला है / अनुशासन बच्चा तभी सीखता है यदि वह नियम से विद्यालय आता है /
.

.
इस अवसर पर वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, परीक्षा समन्वयक गुरविन्दर कौर, लोहारां ब्रांच में इंचार्ज शालु सहगल, सी.जे.आर. में इंचार्ज सोनाली मनोचा, रॉयल वल्र्ड मेंं इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा, जी.एम.टी. ब्रांच मेंं इंचार्ज प्राइमरी विंग हरलीन गुलरिया उपस्थित थे / उन्होंने विद्यार्थियों का बधाई दी तथा भविष्य मेंं भी उपस्थिति ऐसे ही बनाए रखने की प्रेरणा दी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Honored students with 100% attendance in four schools of Innocent Harts

































