PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मनाली से पठानकोट की तरफ जा रही HRTC बस हुए हादसे का शिकार, 6 यात्री घायल

hrtc bus en route from manali to pathankot meets with big accident 6 injured

PTB Big Accident न्यूज़ मनाली / कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के मनाली से पठानकोट जा रही HRTC की बस आज सुबह पुलिस लाइन बाशिंग के पास अचानक हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब छह बजे हुए हादसे में बस चालक और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। बस में चार यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

.

.

सभी को मामूली चोटें आई हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। हादसे में घायल यात्रियों की पहचान श्याम लाल (45) निवासी बासकोला, कट्राईं, कृष्ण थापा (42) निवासी बांद्रौल, छाया देवी (25) और राकेश कुमार (31) निवासी कुटेढ़, जिला पठानकोट के रूप में हुई है। वहीं बस चालक मनमोहन सिंह (42) निवासी भूट, चुवाड़ी, जिला कांगड़ा और परिचालक प्रवीण सिंह (46) निवासी खन्नी, नूरपुर भी घायल हुए हैं।

.

.

बताया जा रहा है कि बस नंबर एचपी-38-9738 मनाली से पठानकोट रूट पर जा रही थी। पुलिस लाइन बाशिंग के समीप पहुंचने पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी कुल्लू ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। घायलों की हालत सामान्य है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में कार सवार युवक की अज्ञात हमलावरों ने गो/ली मा/र/कर ह/त्या, दूसरा जान बचाकर भागा

.

यह भी पढ़ें : हाईकमान ने आखिरी वक्त पर क्यों परगट सिंह के नाम पर मुहर लगाकर बनाया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष?

.