.
.
human skeletal found skmch hospital muzaffarpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित हॉस्पिटल के पीछे इंसानों के कंकाल पाए गए हैं / पिछले कुछ वक्त से मुजफ्फरपुर का श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बदइंतजामी की वजह से चर्चा में है / यहां एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) या चमकी बुखार से अब तक 108 बच्चों की मौत हो चुकी है / वहीं, पूरे बिहार में अब तक एईएस से 145 बच्चों की मौत हुई है /
.
.
एएनआई के मुताबिक, हॉस्पिटल के पीछे नर कंकालों के कई टुकड़े पाए गए हैं / हॉस्पिटल प्रशासन ने इस मामले को लेकर जांच कराने की बात कही है / श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट एसके शाही ने कहा- ‘पोस्टमार्डम डिपार्टमेंट प्रिंसिपल के अंतर्गत आता है / मैं प्रिंसिपल से बात करुंगा और जांच के लिए कमेटी बनाने को कहूंगा /
.
.
मरीजों के लिए बिस्तर व डॉक्टरों के अभाव और बच्चों को बेहतर इलाज न दिए जाने की वजह से ये हॉस्पिटल कुछ वक्त से सवालों के घेरे में है / एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ने के बाद कई बड़े नेता यहां आ चुके हैं / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हाल ही में इस हॉस्पिटल का दौरा कर चुके हैं / बावजूद इसके हॉस्पिटल के आसपास नरकंकाल के टुकड़े मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं /
.
.
नरकंकाल के टुकड़ों की फोटोज सामने आने के बाद काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं / कुछ यूजर्स ने यहां तक लिखा है कि कहीं मौतों को छुपाने के लिए तो नरकंकालों को फेंक नहीं दिया गया?
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
human skeletal found skmch hospital muzaffarpur

































