.
.
Inauguration of 2-day International Conference on ELT at HMV College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के प्रांगण में कालेज प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के उत्साहात्मक दिशा-निर्देशन अधीन संस्था के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘ पुनर्लेखन पद्धति : आधुनिक संस्कृति और समाज में अंग्रेजी का मीडिया और शिक्षण’ विषय पर द्वि-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया / सर्व प्रथम ज्योति प्रज्ज्वलित कर सर्वमंगल भावना व्यक्त की गई एवं संस्था की परम्परानुसार डी.ए.वी. गान के प्रति श्रद्धाभाव प्रस्तुत किया गया /
.
तद्उपरान्त इस अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि श्री बी. पुरुशारथा (आई.ए.एस, कमिश्नर जालन्धर डिवीजन ), मुख्य वक्ता डा. दीप्ति गुप्ता (इंग्लिश विभागाध्यक्षा एवं क्लचरल स्टडीज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़), डॉ. श्रवण कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.एच.टी.ए.आई.), जस्टिस एन.के. सूद (उपाध्यक्ष डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी एवं चेयरमैन लोकल कमेटी) का प्राचार्या जी द्वारा प्लांटर भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया गया / डॉ. अंजना भाटिया ने मंच का संचालन करते हुए सर्व प्रथम एच.एम.वी. के गरिमामय इतिहास एवं विलक्षणता पर प्रकाश डाला /

इसी उपलक्ष्य में संगोष्ठी संयोजिका डॉ.रमनीता सैनी शारदा (डीन इनोवेशन) ने अपने वक्तव्य में सर्वगणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया एवं संगोष्ठी के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना रहेगा एवं आशा व्यक्त की कि इस संगोष्ठी के माध्यम से हम इन चुनौतियों व समस्याओं को दूर करने हेतु विभिन्न विचार ग्रहण कर इंग्लिश भाषा को उन्नत करने में सक्षम बनेेंगे /
.
इसी संदर्भ में कॉलेज प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने संभाषण में प्रथम उपस्थित गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया / संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. रमनीता सैनी शारदा एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमती ममता को संगोष्ठी आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी / उन्होंने लोकल मैनेजिंग कमेटी एवं डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली एवं पदम श्री पूनम सूरी (अध्यक्ष डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी) की ओर से भी संगोष्ठी हेतु बधाई दी एवं कहा कि इस संगोष्ठी में हम जिन महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे अवश्य वह भविष्य में श्रेष्ठतम निष्कर्ष लेकर आएंगे एवं राष्ट्र व समाज को पल्लवित व पुष्पित करने में अंग्रेजी भाषा सहायक बनेगी /

इसी उपलक्ष्य में मुख्यातिथि आई.ए.एस. कमिश्नर जालन्धर डिवीजन श्री बी. पुरुशारथा ने अपने वक्तव्य में शिक्षण के प्रति अपना लगाव व्यक्त करते कहा कि इस संगोष्ठी का विषय आज के समाज एवं राष्ट्र की आवश्यकता है / उन्होंने कहा कि पुनर्लेखन की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि भाषा परिवर्तनशील है, प्रवाहमयी है / भाषा जब तक बहती रहेगी, तब तक ही जीवित रहेगी / आज अंग्रेजी भाषा को प्रभावित कर रहे कम्प्यूटर, मोबाईल/इंटरनैट, एस.एस.एस., व्हट्सए के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज इस संगोष्ठी मे सहभागिता कर रहे विभिन्न देशों एवं राज्यों से उपस्थित प्रतिभागी इन समस्याओं को दूर करने पर विचार कर अंग्रेजी भाषा को विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगे /
.
इसी अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. दीप्ति गुप्ता ने अंग्रेजी भाषा की भारतीय यात्रा पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए 1880 के विश्व युद्ध से लेकर आज तक के अंग्रेजी इतिहास पर चर्चा की एवं कहा कि शिक्षण में नवीनता लाकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा सकता है / तद्उपरान्त जस्टिस रिटायर्ड एन.के. सूद ने समस्त गणमान्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया एवं कहा कि भाषा एक महत्व पूर्ण संचार माध्यम है जिसमें अंग्रेजी भाषा अपना विशिष्ट महत्व रखती है / यह संगोष्ठी इसी हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है /
.
सैशन के अन्त में प्राचार्या जी द्वारा गणमान्य अतिथियों को पंजाबी परम्परा की प्रतीक फुलकारी, स्मृति चिन्ह एवं फाईन आट्र्स विभाग की ओर से पेंटिंग भेंटकर सम्मानित किया गया / इस अवसर पर उपस्थित अन्य सदस्यों डॉ. जैड.एन.पाटिल, डॉ. अनीता शर्मा, श्री हीमान्ता राज दाहल, डॉ. श्रीनिवास, श्री हैईवान्टो, डॉ. साईवरुण, डॉ. दर्शना, सुश्री मोतीकला दीवान, श्री सिराविच, श्री सरिता दीवान को भी सम्मानित किया गया / तद् पश्चात एलटाई के जालन्धर चैप्टर का भी शुभारंभ किया गया /
.
इसके पश्चात् दोपहर के सत्र में सभापति डॉ. अनीता शर्मा अधीन टैक्नालोजी इन्हासड लैग्वज लर्निंग, कम्प्यूटर एस्सिटिड लैंग्वज लर्निंग, मोबाईल एस्सिटिड़ लैंग्वज लर्निंग विषय पर प्रथम सैशन एवं श्री हिम्नंताराज दाहल अधीन सोशल मीडिया एवं लैंग्वज विषय पर विचार-विमर्श किया गया / इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सदस्य श्रीमती क्रान्ति वाधवा, श्रीमती रितु बजाज, श्रीमती लवलीन लहल, श्री नीरज अग्रवाल, सुश्री डॉ. निधि बल, नंदिनी, श्रीमती रीटा, श्रीमती अमिता, सुश्री रश्मि, सुश्री रविन्दर एवं अन्य टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Inauguration of 2-day International Conference on ELT at HMV College

































