.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocent hearts Group jalandhr students got placements offer form cm associate
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : सी.एम. एसोसिएट (वितरक-प्रॉकटर एंड गैंबल) ने इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटयूशंस, लोहारां कैम्पस में एम.बी.ए. (अंतिम वर्ष) के छात्रों की प्लेसमैंट के लिए दौरा किया / इस दौरान एम.बी.ए. (अंतिम वर्ष) के राहुल गुप्ता, रवि कुमार और राकेश कुमार को वितरक सेल्स मैनेजर के पद के लिए 3.5 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर चयनित किया गया /
छात्र अपने प्रदर्शन से खुश हैं तथा उन्होंने अपने इस बढिय़ा प्रदर्शन के लिए अपने माता-पिता तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया / कम्पनी के एच.आर. प्रबंधक सुरेश कुमार और पंजाब के सेल्स मैनेजर अमित मिगलानी छात्रों के प्रदर्शन से बहुत खुश नजर आए तथा उन्होंने इनोसैंट हार्ट्स द्वारा विद्यार्थियों पर की गई मेहनत तथा खुशी प्रकट की /
ट्रेनिंग तथा प्लेसमैंट अधिकारी डा. रोहन शर्मा ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया के तीन राऊंड थे / पहला राऊंड लिखित टैस्ट का था / इसके बाद ग्रुप डिस्कशन करवाई गई / तीसरा राऊंड आमने-सामने इंटरव्यू का था / इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की /
इस ख़ुशी के अवसर पर बोरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के सचिव डॉ. अनूप बोरी ने विद्यार्थियों तथा स्टॉफ को बधाई देते हुए कहा कि उनको सभी के ऊपर गर्व है / उन्होंने भविष्य के लिए और मेहनत करने की जरूरत पर भी जोर दिया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent hearts Group jalandhr students got placements offer form cm associate

































