.
.
Innocent Hearts Group of Institutions organized Farewell Function-Sayonara 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्ज़ जालन्धर मेंं एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.बी.ए., होटल मैनेजमैंट, ए.टी.एच.एम., बी.सी.ए., बी. कॉम (प्रोफैशनल), बी.एस.सी. (एम.एल.एस. व खेतीबाड़ी) के अंतिम सैमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी सायोनारा-2019 का आयोजन किया गया /
.

प्रोग्राम की शुरुआत मेंं ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेष त्रिपाठी व होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल प्रो. दीपक पॉल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की और विद्यार्थियों ने प्रोग्राम के आरम्भ में सरस्वती वंदना पेश की / इस प्रोग्राम में सोलो डांस, भंगड़ा, गिद्दा, ग्रुप डांस व कोरियोग्राफी आखिरी सैमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए /
.
.
विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा माडलिंग व भंगड़ा सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहे / इस प्रोग्राम के ज़रिये अंतिम सैमेस्टर के विद्यार्थियों ने स्टाफ के प्रति अपना प्रेम व सम्मान पेश किया / प्रोग्राम जोश से भरपूर था / सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव जूनियर विद्यार्थियोंं के साथ साझे किए /

ए.टी.एच.एम. के हरप्रीत सिंह को मिस्टर फेयरवैल व बी. कॉम की मनप्रीत रत्तू को मिस फेयरवैल का खिताब दिया गया / मिस्टर फेयरवैल (पी.जी.) का खिताब एम.बी.ए. (अंतिम वर्ष) के अभिषेक व मिस फेयरवैल (पी.जी.) का खिताब एम.बी.ए. (अंतिम वर्ष) की जसदीप को दिया गया / मिस्टर हैंडसम का खिताब एम.बी.ए. के राहुल व मिस चार्मिंग का खिताब बी.सी.ए. की ईशा को दिया गया /

ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेष त्रिपाठी ने विजेताओं को बधाई दी और पार्टी को यादगार बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया / उन्होंंने विद्यार्थियों को जि़ंदगी में सदा मेहनत व लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent Hearts Group of Institutions organized Farewell Function-Sayonara 2019

































