.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocent Hearts Group of Institutions organized Inter Department Fashion Show Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां कैम्पस में अंतर विभागीय फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित किया गया / विभिन्न विभागों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया / इस प्रतियोगिता में 3 राऊंड रखे गए / पहला राऊंड रैम्प वाक, दूसरा राऊंड प्रश्न-उत्तर व तीसरा राऊंड टैलेंट हंट राऊंड था / विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और यह आयोजन सफल रहा /
बेहद सुंदर व दिल को आकर्षित करने वाली पोशाकों में विद्यार्थी बेहद बढिय़ा ढंग से आत्मविश्वास से भरे हुए रैम्प वाक कर रहे थे / इस प्रतियोगिता में मुख्य मेहमान के रूप में गायक करन रंधावा व निर्माता व मॉडल अर्श चांडी पहुंचे / इस अवसर पर जज की भूमिका राहुल जैन, पूनम खन्ना व मोनिका ने निभाई /

इस अवसर पर मिस्टर हैंडसम का खिताब सत्यम, मिस-चार्मिंग का खिताब अंकिता ने, मिस्टर ड्रैस व मिस ड्रैस का खिताब सुरिंदर सिंह तथा मिस जसदीप कौर ने व मिस्टर मिस प्रैजेंस आफ माइंड का खिताब मुकुल अरोड़ा तथा मिकशाली ने जीता / इस अवसर पर इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बधाई दी और उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें मुकाबला करके जीतने की भावना भी पैदा होती है /
इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में 2013 और 2018 की अमृतसर की बैस्ट मॉडल रही सुधनीत कौर भी फैशन शो प्रतियोगिता में उपस्थित हुई /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent Hearts Group of Institutions organized Inter Department Fashion Show Competition

































