.
.
Innova in the middle of the railway gate of Jalandhar byant nagar fatak
दूसरी और से आ रही थी रेल करेंन, उसके बाद जो हुआ वह आप खुद ही देख लीजिये, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (गौरव) : आज सुबह समय उस समय जालंधर के चोगीटी चौक के पास स्थित बेअंत नगर रेलवे फाटक पर उस समय माहौल चीखो पुकार मच गई जब रेलवे फाटक के बीचों बीच एक इन्नोवा चालक अपनी गलती की वजह से रेलवे ट्रैक के बीचों बीच फंस गया /
.
जानकारी के अनुसार बेअंत नगर रेलवे फाटक का कर्मचारी जब फाटक बंद कर रहा था तो उसी समय फाटक को बंद होता देख कई वाहन तेजी से रेलवे फाटक को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे /
.

दो पहिया वाहनों तक तो ठीक था लेकिन एक इन्नोवा चालक ने तो हद कर दी फाटक बंद होता देख उसने आधे से ज्यादसा बंद फाटक में से अपनी इन्नोवा गाड़ी एक तरफ से तो निकल दी लेकिन जब तक वह रेलवे ट्रैक तक पहुंचा दूसरी तरफ का फाटक बंद हो चूका था और वह रेलवे ट्रैक के बीचों बीच फंस गया /
.
.
यही नहीं इस दौरान दूसरी तरफ से रेलवे की करेंन गाड़ी आ रही थी लेकिन गेट मेन ने बड़ी ही समझदारी के साथ इन्नोवा गाड़ी चालक को दूसरे फाटक से बाहर निकला लेकिन फाटक खुलता देखकर कुछ दोपहिया वाहन चालक फिर से निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन गेट मेन ने फाटक को जल्दी बंद कर दिया और सभी को फटकार लगाई /
.
.
लेकिन इस सारे घटनाक्रम के दौरान अगर रेलवे की करेंन गाड़ी तेज गति से आ रही होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था और उसका जिम्मेदार फिर रेलवे को या फिर गेट मेन को ही ठहराया जाता /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innova in the middle of the railway gate of Jalandhar byant nagar fatak

































