.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
IVY World KINDERBRATION- A Celebration Of Childhood
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आई लीग एजुकेशन द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल .जालंधर में नन्हें किंडरगार्डन के के.जी-2 के विद्यार्थियों के लिए ग्रजुेएशन सैरेमनी का आयोजन किया गया / जिसमें आई लीग एजुकेशन के निर्देशक श्री के के वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, सी.ई.ओ श्री राघव वासल, निर्देशिका श्रीमती इना वासल, कमांडर आई.एल. सियाल (शिक्षानिर्देशक) तथा स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान जी भी प्रमुख रूप से उपस्थित हुई / नन्हें मुन्हें आइवियन्ज़ ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया /
इसके उपरांत नन्हें आइवियन्ज़ ने हम दीप शिक्षा के चमकाएंगे…….., एक जिंदड़ी…….., छोटी सी आशा…….., गीत पर नृत्य कर और ग्रजुऐशन गीत की प्रस्तुति कर यह संदेश दिया कि प्रत्येक वच्चे में अद्वितीय क्षमता होती है जिसके आधार पर ही वह अपने जीवन की उच्चकांक्षाओं को पाने के लिए प्रयासरत रहता है

इसलिए अभिभावकों को उन पर अपनी इच्छाओं को नहीं थोपना चाहिए बल्कि उनको अपने लक्ष्यर्र्पूिर्त के लिए हर संभव योगदान देना चाहिए, जिससे उनका आत्मबल बढ़ सके / इसके पश्चात नन्हें मुन्हें आइवियन्ज़ ने विज्ञान के प्रयोग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया / नन्हें डे केयर के बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया /
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी तथा उपस्थित हुए मुख्य मेहमानों ने नन्हें मुन्हों को डिग्रियॉं तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा प्राइमरी शिक्षा के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए शुभ कामनाएँ दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
IVY World KINDERBRATION- A Celebration Of Childhood

































