.
IVY WORLD SCHOOL- Kite Flying Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर विद्यार्थियों के प्रत्येक कौशल को निखारने में प्रयत्नशील है, चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या कोई अन्य गतिविधि हो / इसी के अंर्तगत विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर पतंगबाज़ी की / उन्होंने अपनी कला का बढिया प्रदर्शन किया /
..
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस चौहान जी ने बच्चों के उत्साह तथा प्रयत्नों की सराहना की और कहा कि छात्र एक ही प्रकार की दिनचर्या से ऊब जाते उनमें नई ऊर्जा तथा स्फूर्ति के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने से शारीरिक विकास के साथ साथ बच्चों के ज्ञान में भी वृद्धि होती है /
.
वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल, उपाध्यक्ष श्री आर.के.वासल, निदेर्शिका श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ. श्री राघव वासल ने सब बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की /
..
उन्होंने आश्वासन दिलाया कि स्कूल में समय समय पर ऐसे का्रर्यक्रम आयोजित किए जाएगे ताकि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन के साथ साथ जीवन के हर क्षेत्र में मिलने वाली हार जीत से यह संदेश प्राप्त कर हो सके कि एक दिन वह भी आसमान को छूती पतंग की तरह अपने जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
IVY WORLD SCHOOL- Kite Flying Jalandhar






































