.
.
Jalandhar (rural) Police succeeded in arresting 01 foreign nationalist from whom 01 kg of heroin is recovered
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करी का धंधा करने वाली विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है / नाइजीरिया की रहने वाली विदेशी महिला तस्कर को पुलिस ने 1 किलोग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है / आरोपी महिला की पहचान ब्यूटी पुत्री जोसीया निवासी ओहिज थाना अबदू जिला बैनिन (नाईजीरिया) के रूप में हुई हैं, जोकि भारत में नई दिल्ली के विकासपुरी के पास शिआपुर की गली नंबर 13 में रहती थी /
.
.
एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती के सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गोराया से बड़ा पिंड के पास गश्त कर रहे थे / जब पुलिस पार्टी बड़ा पिंड के नहर पुल पर पहुंची तो विदेश महिला ब्यूटी अपने बाएं कंधे पर काले रंग का पर्स लेकर खड़ी दिखाई दी, जोकि पुलिस टीम को देखकर घबराहट में तेजी से चलने लगी / इसको शक के आधार पर महिला पुलिस कांस्टेबल ने पकड़ लिया / महिला कांस्टेबल दलजीत कौर और राजदीप कौर ने जब विदेश महिला के पर्स की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई /
.
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना गोराया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया / पुलिस आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले की अगली जांच की जा सके / आरोपी महिला पिछले दो सालों से नई दिल्ली में रह रही थी / महिला नशा कहां से खरीदती और किसी को बेचती थी? पुलिस हर एंगल से इसकी जांच करेगी /
.
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पिछले 10 महीनों में 29 किलो 925 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी हैं / इसमें विदेशी नागरिकों से 14 किलो 760 ग्राम हेरोइन बरामद कर 20 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 11 पुरूष और 9 महिलाएं शामिल हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar (rural) Police succeeded in arresting 01 foreign nationalist from whom 01 kg of heroin is recovered

































