PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर : श्री राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में TB पीड़ित युवती के परिजनों ने किया भारी हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

Jalandhar Shree Ram Super Speciality Hospital 18 year old tb patient family big allegations

PTB City न्यूज़ जालंधर : Jalandhar शहर के बीचों बीच स्थित Shree Ram Super Speciality Hospital में बीती रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला। जब एक TV पीड़ित 18 वर्षीय युवती के परिजनों और Shree Ram Super Speciality Hospital प्रबंधक के बीच भारी हंगामा हो गया। इस दौरान घटना संबंधी जानकारी देते हुए परिजनों ने Shree Ram Super Speciality Hospital प्रबंधन पर भारी-भरकम बिल मांगने, मरीज से मिलने नहीं देने और बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं।

.

इस दौरान Shree Ram Super Speciality Hospital जालंधर में हुए हंगामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं TB पीड़िता 18 वर्षीय युवती की मां सबीना ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रीति टीबी {TB} की बीमारी से पीड़ित है। करीब चार दिन पहले वे बेटी को इलाज और रूटीन चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई थी।

.

.

मां ने आगे जानकारी देते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में बेहतर इलाज का भरोसा देकर Shree Ram Super Speciality Hospital Jalandhar भेज दिया। सबीना का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को पहले ही बता दिया था कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वे निजी अस्पताल का भारी खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। इसके बावजूद उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

.

वहीं परिजनों के अनुसार, अस्पताल में करीब चार दिन के इलाज के बाद लगभग 46 हजार रुपये का बिल बना दिया गया। परिवार ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मरीज को डिस्चार्ज करने की मांग की। मां का आरोप है कि पैसे जमा करने में असमर्थता जताने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और गाली-गलौज की। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्हें धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

.

यह भी पढ़ें : Nik Baker’s की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान

.

वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि Shree Ram Super Speciality Hospital Jalandhar में भर्ती युवती से उन्हें पिछले कुछ समय से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मां का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की तबीयत के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही, जिसके कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी की तबीयत गंभीर हो सकती है। हालांकि, मरीज की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल प्रशासन का पक्ष इस समय स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17

अब इस पुरे मामले को लेकर हंगामा बढ़ने के बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल प्रबंधन तथा परिजनों से जानकारी ली। फिलहाल Shree Ram Super Speciality Hospital Jalandhar में हुए हंगामें की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच और अस्पताल प्रबंधक का पक्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फ़िलहाल खबर लिखे जानते तक अस्पताल प्रबंधक की और से मीडिया के सामने अपना कोई भी पक्ष नहीं रखा गया था।