.
Jalandhar’s senior journalist Sunil Rudra was attacked by unknown assailants Case registered
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आए दिन पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमलों को लेकर अलग-अलग मीडिया संगठन कई बार स्थानीय पुलिस को ज्ञापन देकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कह चुकी है और जिसका पुलिस आश्वासन भी देती है, लेकिन उसके बाबजूद भी आपाराधिक वारदातों को जालंधर पुलिस रोकने में सफल नहीं हो रही है /
..
ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब शहर के सीनियर पत्रकार सुनील रुद्रा जी जब अपनी गाड़ी में सवार होकर खिंगरा गेट की तरफ बीती रात करीब 12 बजे घर की और जा रहे थे तो रस्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी छीनने की कोशिश की / पत्रकार सुनील रुद्रा को जब इस बात को अंदेशा हुआ तो उन्होंने अपनी गाड़ी की गति तेज करने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने खिंगरा गेट के पास उनकी गाड़ी को घेर लिया और उसकी कार छीनने की कोशिश की /
.इस दौरान हमलावरों ने सुनील रुद्रा और उसके दोस्त जोकि कर में ही सवार थे के साथ मारपीट की और उनपर पिस्तौल तानते हुए उसकी गाड़ी छीनने की कोशिश की / इस दौरान सुनील रुद्रा व उनके साथी ने मिलकर विरोध किया और जब शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए /
.सुनील रूद्र ने इन अज्ञात हमलावरों जिनमें मन्नू कपूर और न्ननू कपूर, देव तलवार और उनके अन्य 5-6 साथियों के खिलाफ डिविजन नंबर 3 में मामला दर्ज करवाया है / पुलिस ने इस गंभीरता को देखते हुए इन सभी के खिलाफ 323, 341, 148, 149 आईपासी 25, 27, 54/59 ए के तहत मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है / अब देखना यह होगा की स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी इन लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar’s senior journalist Sunil Rudra was attacked by unknown assailants Case registered

































