.
jyotiraditya scindia joins bjp new delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कुछ देर पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आधिकारिक सदस्यता ले ली / माना जा रहा है कि सिंधिया को राज्यसभा भेजे जा सकते हैं और उन्हें बाद में केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है /
..
आपको बता दें मंगलवार को सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था / इससे पहले मंगलवार को राजनीतिक संकट पैदा होने के बाद कमल नाथ (Kamal Nath)ने राज्यपाल लालजी टंडन (lal ji tandon) को चिट्ठी लिखकर 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी, हालांकि अभी तक राज्यपाल की ओर से कमलनाथ की चिट्ठी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है / वह 13 मार्च को भोपाल लौंटेंगे /
.बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मैं सर्वप्रथम आदरणीय नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया / बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान त्रस्त है, नौजवान बेबस है. रोजगार कम हुआ और करप्शन बढ़ा है /
.बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 महीने पहले हमने एक सपना संजोय जब राज्य में सरकार बनी लेकिन किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ / 18 महीने में सपने बिखर गए / बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जैसी नहीं रही / उन्होंने कहा नये नेतृत्व को मान्यता नहीं मिल रही है / बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मैं मेरे जीवन में दो तारीखें बहुत महत्वपूर्ण है /
.एक 30 सितंबर 2001 जब मैं अपने पिता (माधव राव सिंधिया) को खोया और दूसरा 10 मार्च 2020 जब मेरे जीवन का नया दौर शुरू हुआ है / उन्होंने कहा कि देश की सेवा कांग्रेस में रह कर नहीं हो सकती थी / इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं / भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना और स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jyotiraditya scindia joins bjp new delhi

































