.
Kejriwal seeks help from central government after violence in Delhi north east delhi violence death toll rises to 20 India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों की संख्या 200 से पार है / गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी / वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं इसलिए सेना को बुलाया जाए /
..
आपको बता दें कि बुधवार सुबह भी गोकुलपुरी में हिंसा हुई लेकिन पुलिस ने जल्द ही वहां पर हालात पर काबू पा लिया / दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात है और गलियों में भी राउंड लगाए जा रहे हैं ताकि कहीं भी ज्यादा लोग इकट्ठे न हो पाए /भजनपुरा और खजूरी खास इलाके में मंगलवार को आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया /
..
भजनपुरा में बैटरी की एक दुकान जला दी गई / उस दुकान में तोड़फोड़ की गई / सड़क पर जली हुई बैटरियां बिखरी नजर आईं / उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को भी बंद रहेंगे / दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने बताया कि स्कूलों ने सभी आंतरिक परीक्षाएं टाल दी हैं /
..
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके में मंगलवार को चांदबाग और भजनपुरा सहित कई क्षेत्रों में एक बार फिर से हिंसा हुई / दंगाइयों ने गोकलपुरी में दो दमकल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया / भीड़ भड़काऊ नारे लगा रही थी और मौजपुर और अन्य स्थानों पर अपने रास्ते में आने वाले फल की गाड़ियों, रिक्शा और अन्य चीजों को आग लगा दी / पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े / इन दंगाइयों ने अपने हाथों में हथियार, पत्थर, रॉड और तलवारें भी ली हुई थीं / कई ने हेलमेट पहन रखे थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Kejriwal seeks help from central government after violence in Delhi north east delhi violence death toll rises to 20 India






































