.
KMV Organizes a Webinar on Science of COVID-19 and Vaccines Explained Under DBT Star College Scheme
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महा विद्यालय, आटोनॉमस कालेज, जालंधर, में डी.बी.टी स्टार कॉलेज स्कीम के अंतर्गत साइंस ऑफ कोविड-19 एंड वैक्सीनज़ विषय पर एक वैबीनार का आयोजन किया गया / प्रो. एल.एस. शशीधर, जीव वैज्ञानिक और डीन, रिसर्च, अशोका यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली बतौर स्रोत प्रवक्ता इस वैबीनार में हाजिर हुए /
..
इस वैबीनार दौरान उन्होंने लगभग 100 प्रतिभागियों को संबोधित किया / अपने संबोधन के दौरान प्रो. शशीधर ने नोवेल कोरोना वायरस के आरंभ के साथ-साथ इसके प्रसार और मनुषय जाति पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तार सहित बात की / उन्होंने यह भी बताया कि चमगादड़ पर कोरोना का प्रभाव नही है परंतु मनुषय पर इसका प्रभाव जानलेवा है /
.मनुष्य में इस वायरस के प्रभाव की प्रक्रिया और इससे बचाव के बारे में बात करने के इलावा उन्होंने साफ़-सफाई, आत्म-सुरक्षा, औऱ सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व के बारे में भी बताया / साबुन से बार-बार हाथ धोने के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया द्वारा इस वायरस के सैल टुटने और खत्म होने शुरु हो जाते है / हर्ड इम्यूनिटी के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि कम आबादी वाले देशों में यह ज्यादा कारगर है लेकिन भारत जैसे ज्यादा आबादी वाले देश में नही /
.विभिन्न देशों में इस वायरस से संबंधी दवाई तैयार करने के लिए की जा रही शोध के बारे बात करते हुए उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि इसकी दवाई मार्किट में आने में अभी कुछ समय लगेगा / वैबीनार के अंत में इस स्रोत प्रवक्ता ने प्रतिभागियों द्वारा पुछे गए सवालों का तसलीब्खश जवाब दिया / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. आतिमा शर्मा दिवेदी ने इस विस्तृत जानकारी के लिए डॉ. शशीधर का धन्यवाद करने के साथ-साथ इस वैबीनार के सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को बधाई दी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Webinar on Science of COVID-19 and Vaccines Explained Under DBT Star College Scheme

































