.
KMV Organizes KITE-2020: An Inter College IT Fest Jalandhar
18 कालेजों के 250 से भी अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कॉलेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर के पोस्ट ग्रैजूएट डिपार्टमैंट आफ साईंस एंड एपलीकेशनस के द्वारा अंतरकालेज आई.टी. फैस्ट काईट-2020 का सफल आयोजन किया गया /
.जालंधर तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों के 18 कालेजों के 250 से भी अधिक विद्यार्थियों की शमूलियत वाले इस आयोजन में श्री आलोक सोंधी, जनरल सैकटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिनका विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा स्वागत किया गया / पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे एड मैड शो, नैट सेवी, लाजिक बिल्डिंग, डिजीटल पेटिंग, क्विज, पावर प्वांईंट प्रेजेंटेशन, लोगो डिजाईनिंग तथा ग्रुप डांस में अपनी प्रतिभा को बाखूबी प्रस्तुत किया /
.विद्यालय के आडीटोरियम के साथ-साथ आई.टी. ब्लाक तथा 3 डी एनीमेशन लैबस में आयोजित हुई इन प्रतियोगिताओं में से नैट सैवी प्रतियोगिता में अपनी तकनीकी एवं सरफिंग से संबंधित समर्थाओं को पेश करते हुए लायलपुर खालसा कालेज, जालंधर की टीम ने पहला, पिरामिड कालेज आफ बिजनैस एंड टैक्नोलॉजी की टीम ने दूसरा एवं गुरु नानक नैशनल कालेज, नकोदर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया /
.साफ्टवेयर डिवैल्पमैंट स्किल्स के साथ वाकिफ करवाती हुई लाजिक बिल्डिंग प्रतियोगिता में ए.पी.जे. कालेज की टीम ने पहला, लायलपुर खालसा कालेज फार वूमैन की टीम ने दूसरा और कन्या महाविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया / डिजीटल पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला दूसरा और तीसरा स्थान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा ही प्राप्त किया गया / इसके साथ ही टैक्नीकल एवं नान टैक्नीकल राउंडस पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया /
.एच.एम.वी. कालेज की टीम तीसरे स्थान पर रही / पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में समूह प्रतिभागियों ने कंप्यूटर एवं इंटरनैट के साथ संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी को सभी के साथ सांझा किया / इसके साथ ही आयोजित हुई एड मैड शो प्रतियोगिता में के.एम.वी. की टीम को पहला, एस.एस.एम. कालेज, दीनानगर की टीम को दूसरा और एच.एम.वी. कालेज की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ / इसी प्रकार लोगो डिजाईनिंग प्रतियोगिता में अपनी नवीनतम लोगो डिजाईनिंग के साथ वाकिफ करवाते हुए सैंट सोल्जर को.एजुकेशन कालेज ने पहला, के.एम.वी. ने दूसरा और लायलपुर खालसा कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया /
.ग्रुप डांस प्रतियोगिता में जी.एन.डी.यू. कालेज पहले, के.एम.वी. दूसरे और डी.ए.वी.,कालेज, जालंधर तीसरे स्थान पर रहा / विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कारों से सम्मानित करते हुए विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को उनके विषय का ज्ञान व्यवहारिक रुप से प्रदान करवाने के साथ-साथ उनकी सोच को भी समय के अनुरूप बनाने में कारगर साबित होती हैं / इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए श्रीमति सुमन खुराना, डा. प्रदीप अरोड़ा, डा. रवि खुराना, सुश्री प्रभदीप तथा सुश्री अमनदीप के साथ-साथ कंप्यूटर साईंस विभाग के समूह स्टाफ सदस्यों को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes KITE-2020: An Inter College IT Fest Jalandhar






































