.
.
KMV Organizes Workshop on Effects of Plastic on Human Health and Environment
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर में जिला शिक्षा आयोग तथा नगर निगम के सौजन्य से इफेक्ट्स आफ प्लास्टिक आन ह्यूमन हेल्थ एंड एनवायरनमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया / श्री आकाशदीप सिंह, प्रधान, तथा सुश्री कमलजीत कौर, जर्नल सैक्रेटरी, रूट्स फार बींग वक्ता के रूप में पधारे /
.
.
इस दौरान श्री आकाशदीप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर सम्पूर्ण जन-जीवन को बनाए रखने के लिए हमें प्लास्टिक के प्रयोग का पूर्ण तौर पर त्याग करना चाहिए / उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण प्लास्टिक का अंधाधुन्ध प्रयोग है / उन्होंने छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा साथ ही अन्यों को भी इसके प्रति सचेत करने को कहा / कार्यक्रम की इसी श्रृंखला के अन्तर्गत सुश्री कमलजीत जी ने छात्राओं को ऑरगेनिक तरीके से कम्पोस्ट तैयार करने की विधि के बारे में बताया /
.
.
प्रोग्राम के अंत में विद्यालय प्राचार्या प्रो.(डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी जी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय की ओर से सामाजिक समस्याओं और पर्यावरण के प्रति जागरूक्ता के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा जिससे कि छात्राएं लाभान्वित हो सके /
.
.
इस अवसर पर श्रीमती वीना दीपक (कॉ-ऑडिनेटर, के.एम.वी. कॉलजिएट सी.सै. स्कूल), श्रीमती साधना टंडन, डॉ. मधुमीत (डीन स्टूडैंट वैल्फेयर) तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Organizes Workshop on Effects of Plastic on Human Health and Environment

































