PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. की छात्राओं ने टॉयकाथोन-2022 में अपनी इनोवेटिव सोच का किया शानदार प्रदर्शन,

KMVites challenged India’s innovative minds at TOYCATHON- 2022

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय जालंधर की छात्राओं ने टॉयकाथोन- 2022 में अपनी इनोवेशन का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया. कन्या महा विद्यालय की छात्राओं के द्वारा भविष्य में ड्राइवर रहत कार के ऊपर एक प्रोटोटाइप तैयार किया गया है.

इस प्रोजेक्ट का मकसद सड़कों पर भविष्य में ज़रूरी सुरक्षा विशेषताओं वाली भविष्यवादी ड्राइवर रहत कारों की परिकल्पना करना है. कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का यह इनोवेटिव विचार टॉयकाथोन -2021 में चुना गया. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत टॉयकाथोन-2022 भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं लोकाचार पर आधारित नॉवेल, खिलौने एवं खेलों की अवधारणा बनाने के लिए भारत के इनोवेटिव विभागों को चुनौती देने के लिए संकल्पित है.

मिनिस्ट्री ऑफ इनोवेशन काउंसिल, भारत सरकार के द्वारा इस का ग्रैंड आयोजित करवाया गया जिसमें के.एम.वी. की दो छात्राओं एवं दो प्राध्यापकों ने नोडल सेंटर पानीपत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पानीपत में भाग लिया. के.एम.वी. जालंधर की इकलौती संस्था है जिसको इस आयोजन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. इस तीन दिवसीय प्रोग्राम में विभिन्न पांच राउंडस थे जिनमें जजेस ने विभिन्न विषयों पर के द्वारा भाग लेने वाले प्रतिभागियों की नवीनता एवं रचनात्मकता को चुनौती दी.

छात्राओं ने यह सब सफलतापूर्वक पार करते हुए नई एंड्राइड एप्लीकेशन की डिजाइनिंग के साथ सभी का दिल जीत लिया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने टॉयकाथोन- 2022 में भाग लेने वाली संस्था की समूह टीम को इस विशेष सफलता पर मुबारकबाद दी और कहा कि कन्या महाविद्यालय अपनी छात्राओं को सदा नवीनता की राह पर चलते हुए अच्छी शिक्षा प्रदान कर उन्हें मुकाबले के इस युग में बेहद काबिलियत के साथ तैयार करने में पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.