lady doctor found murdered case registered accused arrested agra up
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ आगरा : यूपी में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास कर चुकी युवा महिला डॉक्टर की बेरहमी से हुई हत्या का खुलासा हुआ है / लेडी डॉक्टर की हत्या उसके ही साथी डॉक्टर ने की थी जो 7 साल से उसके साथ रिलेशन में था /
..
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी ने अपने कबूलनामे में बताया कि योगिता के साथ उसके 7 साल से रिलेशन थे / बीते मंगलवार को शाम के समय भी वह, योगिता से मिलने जालौन से आगरा आया था / वह जब उसकी कार में बैठी तो बहुत तेज झगड़ा शुरू हो गया / इससे तैश में आकर मैंने योगिता की गर्दन दबा दी / मुझे जब लगा कि उसकी मौत नहीं हुई है तो गाड़ी में रखे चाकू से तड़पा-तड़पाकर हत्या कर दी और बॉडी को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया /
आपको बता दें कि मंगलवार को लेडी डॉक्टर की हत्या कर दी / बुधवार सुबह महिला डॉक्टर की लाश शहर से दूर डौकी थाना क्षेत्र के बमरौली कटारा में एक खाली प्लाट में मिली थी / पुलिस ने मृतक युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए तो चौंका देने वाली जानकारी सामने आई / पुलिस को पता चला है कि मरने वाली युवती कोई और नहीं बल्कि एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस पासआउट डॉक्टर योगिता गौतम है /
.डॉक्टर योगिता गौतम दिल्ली की रहने वाली थी / उनके पिता और भाई भी डॉक्टर हैं / डॉक्टर योगिता गौतम देर रात से गायब थीं और उनका फोन स्विच ऑफ था / परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था / सुबह डॉक्टर योगिता गौतम के पिता और भाई आगरा पहुंचे / उन्होंने आगरा के थाना एमएम गेट में बेटी के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया / उन्होंने आरोप लगाया कि उरई जालौन मेडिकल कॉलेज का मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था / वह जान से मारने की धमकी दे रहा था /
.जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने डौकी थाना क्षेत्र में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो डॉक्टर योगिता गौतम की मौत से जुड़े सुराग पुलिस के सामने आ गए / पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को हिरासत में ले लिया /
.इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने बताया कि मृतक महिला डॉक्टर के सिर और गले पर चोट के निशान हैं / पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि मरने से पहले महिला ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया है / आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी से पूछताछ की गई / इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
lady doctor found murdered case registered accused arrested agra up











































