.
.
Lecture on “E-waste Management” organised at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन जालंधर के ईवीएस विभाग व एन.जी.ओ. “पहल” के समायोजन से ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर लखवीर सिंह (अध्यक्ष, एन.जी.ओ. पहल) उपस्थित हुए / कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनकी शख़्सियत से छात्राओं को अवगत कराया और ई-वेस्ट के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि इंसान की सहूलियत के लिए बनाए जा रहे अति आधुनिक उपकरण हमारी प्रकृति व पर्यावरण के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो रहे हैं, जोकि चिंता का विषय हैं /
.
.
इस दौरान मुख्य मेहमान प्रोफ़ेसर लखवीर सिंह ने अपने वक्तव्य में ई-वेस्ट की आधारभूत जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रानिक से सम्बन्धित अनचाहा, काम में ना आने वाला व बेकार अवशेष ही ई-वेस्ट कहलाता है, दिन-प्रतिदिन जिसकी वृद्धि हो रही है और इसके उत्पादन में वैश्विक स्तर पर भारत चौथे स्थान पर है / उन्होंने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दियाला कि क्यों ई-वेस्ट हमारे वातावरण के लिए इतना हानिकारक सिद्ध हो रहा है / इसके कारण हवा, पानी और मिटटी में तो हानिकारक तत्व मिल रहे हैं, एसिड वर्षा होने का सबसे बड़ा कारण भी यही है /
.
.
प्रोफ़ेसर लखवीर ने ई-वेस्ट के समाधान बिंदुओं को भी रेखांकित किया और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया / “मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रानिक एन्ड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रीन ई-प्रोग्राम बॉय एम्.ए.आई.टी” व “करो संभव” के अंतर्गत ई-वेस्ट का प्रवंधन व लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है /
.
इसके साथ ही ई-वेस्ट मेंजेजमेंट के कुछ नियम भी बनाए गए हैं, जिसमें उपभोक्ता को जिम्मेदारी निभाते हुए खराब उत्पाद उत्पादक कम्पनी को बापिस दे देने चाहिए या फिर अधिकृत कलेक्शन प्वाइंट्स पर जमा करवा देना चाहिए ताकि वो पर्यावरण के सम्पर्क में आने से बच जाएँ / इसके अतिरिक्त ट्राई ओर वैट वेस्ट की अलग बाँट की तर्ज पर ई-वेस्ट को इनसे अलग रखा जाना चाहिए ताकि वो दूसरे कचरे के साथ मिलकर पर्यावरण को प्रदूषित न कर सकें /
.
.
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्ता को व्याख्यान के आयोजन के लिए बधाई दी ओर कहा कि ऐसे आयोजन हमें उन समस्याओं की ओर जागरूक करते हैं, जिनका समाधान हमारी ही जिम्मेदारी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Lecture on “E-waste Management” organised at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar

































