.
lockdown covid19 arvind kejriwal government will give 5000 rupees money to construction laborers account
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों (Construction Workers) को इस महीने एक बार फिर से 5000 रुपए देने का ऐलान किया है, पिछले डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से निर्माण कार्य में लगे ये मजदूर बेरोजगार हैं /
..
इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने लगातार दूसरे महीने इन मजदूरों को पांच हजार रुपए देने की घोषणा की है / दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी / दिल्ली सरकार का दावा है कि इस योजना से करीब 40,000 मजदूरों फायदा होगा /
.इससे पहले मार्च महीने में लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पांच हजार रुपए देने का एलान किया था / आपको यह भी बता दें कि लॉकडाउन के दौरान कंस्ट्रक्शन मजदूर बेरोजगार हो गए हैं / दिल्ली सरकार का कहना है कि ये रुपए उनके काफी काम आएंगे /
.इससे पहले इन कंस्ट्रक्शन मजदूरों को पिछले महीने भी केजरीवाल सरकार ने 5 हजार रुपए उनके खाते में पहुंचाए थे / केजरीवाल सरकार ने दिहाड़ी मजदूर, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के खाते में भी पिछले महीने 5 हजार रुपए दिए थे / इन कंस्ट्रक्शन मजदूरों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी राशि डाली गई थी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
lockdown covid19 arvind kejriwal government will give 5000 rupees money to construction laborers account

































