.
London rishi sunak s budget to make cost of uk visa higher
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ ब्रिटेन : ब्रिटेन ने दीर्घकालीन वीजा शुल्क (Long term visa fees) में भारी बढौतरी करने का ऐलान किया है, जिससे सबसे ज्यादा भारतीय प्रभावित होंगे / ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने अपने पहले बजट में भारत समेत दूसरे देशों से आने वाले विदेशियों के लिए वीजा महंगा करते हुए अनिवार्य स्वास्थ्य शुल्क में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है /
..
इंफोसिस संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद सुनक को पिछले माह वित्तमंत्री बनाया गया था / सुनक ने इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS) को 400 पौंड (करीब 38 हजार रुपए) से बढ़ाकर 624 पौंड (करीब 60 हजार रुपए) करने की घोषणा की / 39 वर्षीय सुनक ने संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा, ‘प्रवासी हमारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) का लाभ उठाते हैं /
.हम सभी चाहते भी हैं कि वे ऐसा करते रहे, लेकिन यह भी सही है कि लोग जो कुछ पाते हैं, उसका भुगतान करें, हालांकि पहले से सरचार्ज है, लेकिन यह लोगों को मिलने वाले लाभ को पूरी तरह नहीं दर्शाता है / इसलिए हम IHS को बढ़ा रहे हैं / इस बढ़ोतरी की उम्मीद तभी से की जा रही थी, जब गत दिसंबर में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने घोषणापत्र में इसे शामिल किया था /
.विदेशी छात्रों के लिए भी IHS 300 पौंड (करीब 28 हजार रुपए) से बढ़ाकर 470 पौंड (करीब 45 हजार रुपए) करने की तैयारी में है / आपको बता दें कि ब्रिटेन में इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज पहली बार अप्रैल, 2015 में पेश किया गया था / दिसंबर, 2018 में इसे 200 पौंड (करीब 19 हजार रुपए) से बढ़ाकर 400 पौंड कर दिया गया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
London rishi sunak s budget to make cost of uk visa higher

































