.
.
Lyallpur Khalsa College Jalandhar Master in Tourism was the result of great
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के गुरु नानक देव् युनिवर्सिटी की और से जारी किये गए मास्टर इन टूरिज्म पहले समैस्टर का परिणाम शानदार रहा / इस दौरान कॉलेज की होनहार छात्रा जसविंदर कौर ने 600 में से 496 अंक प्राप्त करके युनिवर्सिटी मैरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है /
.
.
इस मौके पर सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निंग कौंसिल ने विशेष रूप से विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और कॉलेज अध्यापकों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह सब कॉलेज के अध्यापकों की मेहनत का ही नतीजा है जो आज विद्यार्थी परीक्षा परिणामों में अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल हो पा रहे हैं /
.
.
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने छात्रा को भविष्य में और मेहनत करने और लग्न के साथ आगे भी इसी तरह पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही कॉलेज की और से छात्रा की हर संभव मदद करने की भी बात कही / इस मौके पर प्रो. जतिंदरपाल सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Lyallpur Khalsa College Jalandhar Master in Tourism was the result of great

































