.
.
.
Lyallpur Khalsa College Jalandhar won the award in Flower and Plant Show
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर ने गुरु नानक देव् युनिवर्सिटी अमृतसर के बोटनी और वातावरण साइंस और लैंडस्केप विभाग की और से करवाए गए स्प्रिंग फ्लावर और प्लांट शो में भाग लेते हुए ओवरऑल ट्राफी हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है / सरकार के वातावरण और जंगलात और जलवायु मंत्रियों के सहयोग के साथ करवाए गए इस फ्लावर शो कॉलेज के अलग-अलग केरागरियों में भाग लेते हुए 17 पुरस्कार हासिल किये हैं, जिनमें से 9 में पहला स्थान और 8 में दुसरा स्थान प्राप्त करके ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया /
.
.
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस प्राप्ति के लिए मुबारकबाद दी / उन्होंने कहा कि कॉलेज पढ़ाई, खेलों और कल्चरल क्षेत्रों में ऊँचे मुकाम के साथ-साथ वातावरण को सुन्दर बनाने में विशेष योगदान दे रहा है / उन्होंने कहा कि ऐसे समय में वातावरण की संभाल के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए /
.
.
उन्होंने कहा कि ऐसे फ्लावर शो करवाना यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम है / कॉलेज इकोलॉजी एन्ड मेन्टेन्स कमेटी के इंचार्ज डॉ. एस.एस.बैंस ने बताया कि इस फ्लावर शो में 20 से ज्यादा कॉलेजों ने भाग लिया था और कॉलेज ने 17 पुरस्कार जीतकर इस पुरस्कार को हासिल किया है / डॉ. उपमा अरोड़ा, डॉ. अजीतपाल सिंह सभी कॉलेज के मालियों का इस मौके पर खास योगदान रहा / इस ख़ुशी के अवसर पर डॉ. गीतांजलि मौदगिल, डॉ. जसविंदर कौर, प्रो. गीतांजलि महाजन, प्रो. सवीना रल्हन और कॉलेज के सभी माली मुख्य रूप से मौजूद थे /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Lyallpur Khalsa College Jalandhar won the award in Flower and Plant Show

































