.
.
madhya pradesh jabalpur rpf dig transferred in case of molestation of woman
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मध्यप्रदेश : चलती ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में फंसे जबलपुर में पदस्थ RPF के डीआईजी विजय खातरकर का तबादला कर दिया गया है / रेल मंत्रालय ने उनका ज़ोन बदल दिया है / खातरकर को जबलपुर से उत्तर रेलवे भेज दिया गया है /
.
.
आपको बता दे कि पिछले दिनों एक रेल अधिकारी की पत्नी ने DIG खातरकर के खिलाफ चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था / महिला ने आरोप लगाया था कि जबलपुर आते वक्त ओवरनाइट ट्रेन में गाडरवारा के पास खातरकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की / महिला की शिकायत पर DIG खातरकर के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरक़त का केस दर्ज किया था / पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (A) में मामला दर्ज किया है /
.
.
शिकायत दर्ज कराने वाली महिला जबलपुर में पदस्थ रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी है / शिकायत के मुताबिक महिला इंदौर से जबलपुर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस में एसी टू कोच में सफर कर रही थीं / महिला के मुताबिक गाडरवारा स्टेशन के पास ये घटना हुई /
.
महिला ने आरोप लगाया था कि आरपीएफ के डी आई जी ने उसके साथ रेप की कोशिश की / ये वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एसी कोच में सीट नंबर 15 पर हुई थी / महिला के शोर मचाने पर बोगी के बाकी यात्री इकट्ठा हो गए थे / ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई / रेलवे के बड़े अधिकारी सहित आरपीएफ के अधिकारी भी जीआरपी थाना पहुंचे थे /
.
इस मामले में DIG विजय खातरकर ने सफाई देते हुए कहा है कि ट्रेन में पानी की बोतल उठाते वक्त उनका हाथ महिला के हाथ से टच हो गया था / उन्होंने फौरन महिला से माफी भी मांग ली थी, लेकिन महिला ने उसकी बात को अनसुना करते हुए उसके खिलाफ जानबूझ कर मामला दर्ज करवाया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
madhya pradesh jabalpur rpf dig transferred in case of molestation of woman

































