.
.
Maharshi Kalidas Dramatic Club and Red Art Patiala presented Natak Vehengi in College Hostel of HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में वल्र्ड थियेटर डे के अवसर पर प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशानुसार व महर्षि कालीदास ड्रामैटिक क्लब की इंचार्ज श्रीमती वीना अरोड़ा की अध्यक्षता में कॉलेज के कीर्ति हास्टल में नुक्कड़ नाटक वहिंगी की पेशकारी की गई / यह नुक्कड़ नाटक रैड आर्ट टीम पटियाला द्वारा पेश किया गया / रैड आर्ट टीम का स्वागत छात्रावास की चीफ वार्डन श्रीमती मीनाक्षी स्याल व छात्रावास सुपरिटेंडेंट श्री लखविंदर सिंह द्वारा प्लांटर भेंटकर किया गया /
.
.
श्रीमती वीना अरोड़ा ने वल्र्ड थियेटर डे के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए / उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक परिस्थियों को बदलने में थियेटरञ्चनाटक की अहम भूमिका है /

इसके पश्चात रैड आर्ट टीम के कलाकारों द्वारा वहिंगी नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकार जीत भंगू, बलविंदर सिंह बॉबी, गैरी चाहल ने अपनी अदाकारी से छात्राओं का खूब मनोरंजन किया /
.
.
इस नाटक का मुख्य उद्देश्य अध्यापक व विद्यार्थी के रिश्ते को प्रस्तुत करना था जिसमें पुराने समय के अध्यापक व विद्यार्थी के रिश्ते सांझ को व्यक्त करने के साथ-साथ वर्तमान समय में अध्यापक -विद्यार्थी के रिश्ते में आ रही गिरावट को पेश किया गया / आज के समय में निजीकरण के कारण स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों में गिरावट आने की संभावना बढ़ती जा रही है /
.
.
मंच संचालन पंजाबी विभाग से मनप्रीत कौर ने किया / श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने सभी का धन्यवाद किया / इस अवसर पर डॉ. जीवन देवी, सिम्मी गर्ग, डॉ. हरप्रीत कौर, छात्रावास वार्डन किरन, रेनु व रेखा भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Maharshi Kalidas Dramatic Club and Red Art Patiala presented Natak Vehengi in College Hostel of HMV

































