PTB Money Magnet न्यूज़ मुंबई : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार, 3 नवंबर को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 10 बजे चांदी 4,500 रुपये से अधिक टूटकर 1,79,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई और यह 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
. .अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। मंगलवार सुबह कारोबार शुरू होने के बाद से ही वायदा बाजार में सोने और चांदी पर बिकवाली का दबाव बना रहा। चांदी की कीमत 4,500 रुपये से अधिक गिरकर 1,79,200 रुपये प्रति किलो रह गई। इसी तरह सोना 1,300 रुपये से ज्यादा सस्ता होकर 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, ये कीमतें वायदा बाजार की हैं और कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है।
.अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदते समय जीएसटी, स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज भी चुकाने पड़ते हैं। इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी ने कीमतों के नए रिकॉर्ड बनाए थे। MCX पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मंगलवार को बताए गए भाव के अनुसार, सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 54,124 रुपये नीचे आ चुका है।
.यह भी पढ़ें : काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर से DSP बने प्रीतपाल सिंह
.वहीं, चांदी ने भी MCX पर 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। मौजूदा भाव के हिसाब से चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 2,40,848 रुपये सस्ती हो चुकी है। इस तरह दोनों कीमती धातुओं में इस साल की रिकॉर्ड ऊंचाई के मुकाबले बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। हाजिर बाजार में सोने का भाव 0.60 फीसदी टूटकर 3,923.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 2.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 49.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
.यह भी पढ़ें : जालंधर : पंजाब पुलिस से रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर किया पड़ोसी ने हमला
.
































