.
.
Man who stole 100 cars over two decades arrested with toy pistol new delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ दिल्ली पुलिस : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक बड़े शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ ही बड़ी कामयाबी हासिल की है / कुणाल नाम के अपराधी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है उस पर 100 से अधिक नई कारों की चोरी करने का मामला दर्ज है / कुणाल को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस को तब झटका लगा जब इस शातिर अपराधी के पास से टॉय पिस्टल बरामद किया गया /
.
.
दरअसल, शाहद्रा जिले की पुलिस टीम ने एक कार को चारों तरफ से घेर लिया / कार को ड्राइव कुणाल कर रहा था जिस पर पिछले 20 साल में 100 से अधिक कार चुराने का मामला दर्ज है / पुलिस से घिरता देख कुणाल ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका / इसके बाद कुणाल कार से उतरकर लौहे के एक रॉड को लहराने लगा / इसके बाद उसने पिस्टल निकाल लिया, हालांकि, सब इंस्पेक्टर रोहताश ने उसपर काबू पा लिया / हालांकि, पुलिस टीम को तब आश्चर्य हुआ जब उसके पास से बरामद हुआ पिस्टल टॉय पिस्टल निकला /
.
.
इसके बाद पुलिस ने कुणाल और उसके साथी शाहिद को गिरफ्तार किया / शाहद्रा की डीसीपी ने कहा कि ये दोनों रात के समय में नई कारों को अपना निशाना बनाते थे / कुणाल पर 21 से अधिक मामले दर्ज हैं / पुलिस का कहना है कि कुणाल प्लास्टिक सर्जरी कराकर और अपना नाम-पता बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था / इससे पहले भी कुणाल को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वह पुलिस कस्टडी से भाग गया था / गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कार का लॉक खोलने के लिए कहा था उसने 5 पांच मिनट के अंदर लॉक खोल दिया. इससे पुलिस को आश्चर्य हुआ /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Man who stole 100 cars over two decades arrested with toy pistol new delhi

































