.
.
Manpreet Kaur of Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar bags role in a Movie
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर ख़ालसा कॉलेज फॉर वीमेन की बी. ए. सेमेस्टर दो की छात्रा मनप्रीत कौर को फिल्म ‘एक तस्वीर’ में रोल प्राप्त हुआ जोकि जल्दी ही रिलीज़ होगी / इससे पहले भी मनप्रीत ने ‘किसमें कितना है दम’ सीजन तीन नामक शो में हिस्सा लिया था, जिसमें वह मॉडलिंग के अंतर्गत फर्स्ट रनरअप रही / इसके अतिरिक्त उसने तीन गीतों में बतौर मोडल भी काम किया /
.
.
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ नवजोत ने मनप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि उसकी इस उपलब्धि पर कॉलेज को गर्व है और वह उसके सफल भविष्य कि कामना करते है / प्रिंसिपल मैडम ने कहा कि शिक्षण संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ, किताबी ज्ञान के अतिरिक्त व्यावहारिक ज्ञान देना भी है /
.
.
उन्होंने कहा कि लायलपुर ख़ालसा कॉलेज फॉर वीमेन कि हमारी संस्था छात्राओं के पूर्ण व्यक्तित्व का परिष्कार करती है / उन्हें जीवन में आगे बढ़ने व् अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती है ताकि लड़कियां अपना मनचाहा क्षेत्र चुन सके / विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी व् आत्मनिर्भर बनाना ही इस संस्था का प्रथम लक्ष्य है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Manpreet Kaur of Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar bags role in a Movie

































