.
.
massive fire breaks out at comedian kapil sharma oshiwara apartment no causalities Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ मनोरंजन : कॉमेडियन कपिल शर्मा के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई / हालांकि, घर खाली था और इस हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है / कपिल का ओशिवारा अपार्टमेंट चौथी मंजिल पर है /
.
.
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आग रसोई से लगी / स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी / आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया / इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ / कपिल के घर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है /
.
.
आपको बता दें कि कपिल शर्मा इस घर में नहीं रहते हैं / वो पास ही एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो चुके हैं / उनका ये घर फिलहाल खाली बताया जा रहा है / वर्क फ्रंट पर कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी प्रोग्राम ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रहे हैं / शो को अब तक अच्छी सफलता मिली है और इसे पसंद किया गया, लेकिन बीते दिनों शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली /
.
.
इसके अलावा कपिल बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं / कपिल ‘किस किस को प्यार करूं’, ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं / वहीं ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी टू कंट्रीज के हिंदी रीमेक के लिए कपिल को अप्रोच किया गया है / हालांकि, कपिल की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
massive fire breaks out at comedian kapil sharma oshiwara apartment no causalities Mumbai

































